श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
अफजलगढ़। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सोमवार को दर्जनों श्रद्धालुओं ने भूतपुरी के रामगंगा घाट पर गंगा मैया को प्रसाद चढ़ाया और परिवार सहित रामगंगा स्नान किया। दीपक जलाकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घर के साथ-साथ देश की खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की। श्रद्धालु भूपराम सिंह, रमेश सिंह, कमल कुमार, राजेश सिंह आदि ने बताया कि वह कई वर्षों से ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा मैया को प्रसाद चढ़ाते हैं। गंगा में स्नान करते हैं। उनकी सच्चे मन से की गई मुरादें पूरी हो जाती हैं।