साईं बाबा संग भक्तों ने खेली फूलों की होली
बिजनौर। शंभा बाजार स्थित साईं मंदिर पर ब्रज की होली की तरह से अनोखी होली खेली गई। इस अवसर पर साईं भक्तों ने बाबा के साथ गुलाबी फूलों से होली खेली।
शुक्रवार को मोहल्ला शंभा बाजार स्थित साईं मंदिर पर मथुरा और ब्रज की होली की तरह एक अनोखी होली का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने फूलों से होली खेली। पंडित पूरन चंद शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कराकर होली कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान बाबा के भक्तों ने सर्वप्रथम साईं बाबा की पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा की आरती उतारी। पंडित पूरन चंद्र शास्त्री और अन्य सभी भक्तों ने भजन गाकर हरे, गुलाबी फूलों सतरंगी गाकर वातावरण को रंगीन कर दिया। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र गौतम, अजय कुमार अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, संगीता, ऊषा, शशि आदि मौजूद रहे।