फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नांगल गंगाघाट पर गंगा आरती में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 15 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती के गंगाघाट पर गंगा आरती करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। मकर संक्रांति पर्व पर नांगलसोती के गंगाघाट पर गंगा आरती करके गंगा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

गंगा किनारे पंडित अरविंद शुक्ला ने मंत्रोचार और विधि विधान से गंगा आरती का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान भाजपा नेता राजीव अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने गंगा आरती के बाद गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए जनसहयोग का आह्वान किया। गंगा आरती में वीरेंद्र शर्मा, संदीप पहलवान, ब्रजवीर सिंह, संजय कुमार, गंगन, सुधीर भुईयार, शिवध्यान सिंह, मनोज अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रमा शुक्ला, सचिव सीमा कपूर, उमा रानी, रमा अग्रवाल, गीतिका, नीतू अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर्व पर संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में ममता तायल, पुष्पा पाठक, सीमा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

उधर, समाजसेवी अभिनव अग्रवाल और भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी, कढ़ी चावल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें