फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर <bha>--</bha> सिगरेट ट्रक कांड में विभागीय जांच हुई पूरी

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के लिए भी -
विज्ञापन

- मामले में जेल गए तीन सिपाहियों की हो रही थी विभागीय जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सिगरेट से भरे ट्रक को रोककर चालक को बंधक बनाने और बीस लाख की डिमांड करने के मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है। इस मामले में जेल गए तीन सिपाही विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं।
27 जनवरी को असम से सिगरेट भरकर मुजफ्फरनगर जा रहे एक ट्रक को बिजनौर में रोक लिया गया था। एनसीबी की टीम बताकर ट्रक रोकने में दो पुलिसकर्मी भी शमिल थे, चालक को बंधक बनाते हुए बीस लाख की डिमांड भी की गई थी। इस मामले में तीन सिपाहियों समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा गया। हालांकि सिगरेट बरामद नहीं हो सकी है। मामले की विभागीय जांच एएसपी देहात ने की। जिन्होंने जांच पूरी करते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो विभागीय जांच में बिजनौर की बैराज चौकी पर तैनात रहे सिपाही लोकेंद्र, यूपी-112 में तैनात सोनू और एसएसपी मुरादाबाद के चालक महताब सिंह मावी को दोषी पाया गया है। जिन पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। एएसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि मामले की विभागीय जांच पूरी हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें