फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दंत चिकित्सक का मोबाइल हैक कर 75500 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। साइबर फ्रॉड हैकर ने नगर के दंत चिकित्सक का मोबाइल हैक कर 75500 रुपये अकाउंट से साफ कर दिए। नगर के मोहल्ला धर्मदास में श्री सिद्धि विनायक मंदिर के पास डॉ. शुभम वर्मा का श्री बालाजी डेंटर केयर है। डॉ. शुभम ने साइबर क्राइम सेल को तहरीर देकर बताया कि आठ जून को दोपहर बाद उनके मोबाइल में अचानक हरकत होने लगी। इससे पहले की मोबाइल बंद करते, मोबाइल मैसेज बाक्स में एक बार साठ हजार रुपये और दूसरी बार पंद्रह हजार पांच सौ रुपये निकलने मेसेज आया। अकाउंट चेक किया तो अकाउंट से 75500 रुपये साफ हो गए। डॉ. शुभम ने उसी शाम थाने पहुंचकर साइबर क्राइम सेल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर साइबर क्राइम सेल के शुभम ग्रोवर ने बताया कि जांच की जा रही है। लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। किसी अंजान व्यक्ति को ओटीपी नंबर न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें