फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, छह और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
-तेज बुखार के साथ ही घट रही मरीजों की प्लेटलेट्स
विज्ञापन


-97 हो गई जिले में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या
-78 लोगों की जिले में इस साल हो चुकी है बुखार से मौत
-06 मौत वायरल बुखार से मौत होने की पुष्टि कर रहा स्वास्थ्य विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू का ग्राफ घटने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को छह नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 97 हो गई है।

जिले में बुखार से मौत और डेंगू के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुखार से लगातार हो रही मौत की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। जिले में करीब 78 लोगों की बुखार से मौत हो गई है। मगर, स्वास्थ्य विभाग केवल छह लोगों की मौत बुखार से होने की पुष्टि कर रहा है। बाकी मरीजों की मौत अन्य बीमारियों से होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग के अनुसार शुक्रवार को नूरपुर के गांव खासपुरा में 32 वर्षीय युवक, गांव मंदारीपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, बिजनौर के माेहला सोतियान निवासी 38 वर्षीय पुरुष, गीतानगरी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर, धामपुर के गांव बमनोली निवासी छह वर्षीय बालक, बिजनौर की आर्दशनगर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण-

- अचानक तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
- मांसपेशियों में दर्द होना

- जी मिचलाना

- अधिक थकान महसूस होना


डेंगू से ऐसे करें बचाव-
- एक सप्ताह से अधिक एक जगह साफ पानी एकत्र नहीं होने दें

- आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- मच्छरदानी का प्रयोग करें

- पानी की टंकी को ढककर रखें

- डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराएं

- बिना चिकित्सक परामर्श के दवाई न लें

जिले में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू के जो मरीज मिले हैं, वह सभी स्वस्थ हैं। डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है। - आशुतोष सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें