बिजनौर। इस सप्ताह डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। एलाइजा टेस्ट के बाद ही तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नूरपुर क्षेत्र के गांव महमूदाबाद में 24 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में सर्वे के दौरान डेंगू का लार्वा भी मिला है। बिजनौर के निजी अस्पताल में युवक का इलाज हुआ। चंदक के रावली निवासी 24 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव निकला है। युवक का इलाज मेरठ के मिलिट्री अस्पताल में हुआ। इसके अलावा बिजनौर शहर में निकट नई तहसील निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति में भी डेंगू की पुष्टि हुई। उसका इलाज बिजनौर मेडिकल अस्पताल में ही हुआ है। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। परिवार में अन्य कोई सदस्य बुखार की चपेट में नहीं है। विभाग की ओर से सभी क्रियाएं करा दी गई हैं।