फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लैब टेक्नीशियन सहित पांच में हुई डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
-16 मरीज मिले चुके हैं इस साल डेंगू के अब तक
विज्ञापन

- डेंगू से ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू भी अपने पैर पसारने लगा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में रविवार लैब टेक्नीशियन सहित पांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल अब तक डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग डेंगू से ग्रसित मरीजों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

जिले में लोग बुखार से तप रहे हैं। हर घर में बुखार का मरीज है। चिकित्सक वायरल बुखार होने का दावा कर रहे हैं। मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम हो रही है। ऐसे में अब फिर डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। बिजनौर मेडिकल कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय लैब टेक्नीशियन में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चंदक के गांव निवासी 15 वर्षीय बालक, गांव जमालपुर पठानी निवासी 35 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

नहटौर के माेहल्ला नौधा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, बिजनौर के पंचायत क्वार्टर निवासी 10 वर्षीय बालक में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से ग्रसित मिले सभी मरीजाें के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। घर में किसी अन्य व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।

अब तक मिले डेंगू के 45 संभावित मरीज
जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। 16 मरीजों में अधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि संभावित 45 मरीज मिले हैं। इन मरीजों की जांच एनएस1 कार्ड से की गई है। इसके बाद इनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं अब तक 28 जगह डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है। मलेरिया विभाग ने लार्वा काे साफ करा दिया।
विज्ञापन


इन लक्षण वाले आ रहे मरीज

- तेज बुखार होना

- तेज सिर दर्द की समस्या होना

- आंखों में दर्द होना

- पूरे शरीर में दर्द होना

- अधिक कमजोरी महसूस होना

- पेट दर्द, उल्टी होने की समस्या होना
-प्लटलेट्स कम होना


बुखार से ऐसे करें बचाव

- अधिक मात्रा में पानी पीएं

- अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें

- मच्छरदानी का प्रयोग करें

- फलों, हरी सब्जी और पौष्टिक आहार का सेवन करें

- बुखार होने पर जांच कराएं

- चिकित्सक से परामर्श लें

जिले में पांच नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के सभी मरीज अपने घर पर स्वस्थ हैं। उनके घरों के आसपास फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। - आशुतोष सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें