मंडावर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन, रिपोर्ट दर्ज
मंडावर। ग्राम मोहंडिया में दो पक्ष पैसे के लेनदेन के मामले में आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने मारपीट और हमले का आरोप लगाते हुए एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले दोनों ही पक्षों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
मोहंडिया निवासी संतोष पत्नी दिनेश ने अपने ही गांव के दूसरे पक्ष रक्षक पुत्र देवेंद्र, देवेंद्र पुत्र कृपाल पर घर में घुस कर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आरोपी पक्ष का कहना है कि संतोष ने जमीन बेचने के नाम पर कुछ पैसे उधार ले लिए थे। जमीन नहीं मिलने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन पर झूठे आरोप लगा दिए। जिसके बाद वृहस्पतिवार को दोनों पक्ष थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मंडावर संजय कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई।