फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आदर्शनगर बिजलीघर पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्शनगर बिजलीघर पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। जर्जर विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिजली की समस्याओं को लेकर आदर्शनगर बिजलीघर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बलराम सिंह ने कहा कि विद्युत लाइन जर्जर होने के कारण आए दिन तार टूटते रहते हैं, इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी है।
कई सालों से विद्युत लाइन की कोई मरम्मत नहीं हुई और न ही मेंटेनेंस का कार्य हुआ। किसानों के खेतों से गुजर रहीं जर्जर विद्युत लाइन से हर समय हादसों का अंदेशा रहता है। कई जगहों पर क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलवाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे किसानों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पहुंचे नायब तहसीलदार सार्थक चावला को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप परमार, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, इरशाद अंसारी, शैलेंद्र सिंह, सुशील कुमार, प्रशांत कुमार, शुभम, अरविंद राजपूत, मलखान सिंह, नरेश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें