बिजनौर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर 450 रुपये में देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को प्रेषित किया। जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी और जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में 450 एवं 500 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर देने का वादा किया। परंतु जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें है, वहां अभी भी घरेलू गैस सिलिंडर बढ़े हुए है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ओमवती देवी, नहटौर ब्लाक अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, रीता, राजीव सिंह, अनिल कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, हरि सिंह सागर, रामपाल सिंह, नदीम पठान, सलीम पेंटर, नईम मंसूरी, नौशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।