फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को रिहा कराने की मांग की

विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौपते सपा नेता व प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूचलंद चौहान - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आजम खां को रिहा कराने की मांग की
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के गवर्नर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र सिंह को सौंपा है।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गवर्नर से सीतापुर जेल में बंद प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सभी लोगों को रमजान माह में रिहा कराने की मांग की है। बताया गया कि आजम खां की पत्नी की तबियत खराब है। पिछले दिनों उनका आपरेशन हुआ था। जिसमें पस पड़ गया है। दवाई खत्म होने के बाद शासन की अनुमति से रामपुर से जेल में भिजवाई गई थी। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने उन्हें जेल से रिहा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगराध्यक्ष नसीम राणा, नवनीत राणा, लालबहादुर सिंह चौहान, कुशलपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मुदित गुप्ता, उर्मिलेश चौहान, सलाउद्दीन, अरमान अली, परवेज व विनोद कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें