नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग को पक्का कराने की मांग
नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति ने नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग को पक्का कराने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार सार्थक चावला का सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग बदहाल होने से किसानों को गन्ना ढुलाई में परेशानी हो रही है। आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। किसानों ने ज्ञापन में 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गन्ना क्रय केंद्रों व मिल गेट पर गन्ना घटतौली पर रोक लगाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, किसान आयोग का गठन करने, स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पद्म सिंह, नागेंद्र, जगन, नरेश, रामकुमार, आदित्य, कल्याण सिंह, ऋषिपाल सिंह, अमरदीप सिंह, वेदपाल सिंह, भूपेंद्र, देवेंद्र सिंह, अमर सिंह, अमित कुमार, गजराज सिंह, जोगींदर सिंह आदि मौजूद रहे।