फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग पक्का बनवाने की मांग

विज्ञापन
गाँव आसफाबाद चमन से भज्जावाला को जोडने वाला बदहाल मार्ग। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बदहाल मार्ग पक्का बनवाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर, अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन से भज्जावाला को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीण मनोज कुमार, नरेश सिंह, सुरेश सिंह, सुधीर कुमार, चेतन सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार तथा पंकज कुमार का कहना है कि भज्जावाला से आसफाबाद चमन जाने वाले मार्ग लोगों के जी का जंजाल बना है। मामूली बारिश होने पर भी मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। कीचड़ होने के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन अक्सर फिसलकर गिर जाने से लोग चोटिल हो जाते हैं। अनेक बार जनप्रतिनिधियों एवं डीएम से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। डीएम से शीघ्र ही इस कच्चे मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है। लोनिवि के सहायक अभियंता राजीव गौतम ने मामला संज्ञान में लेकर जांच कर समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें