फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनुपयोगी फोनों को तहसील में जमा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लेखपालों ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर लेखपालों के पास रखे आउटडेटेड, अनुपयोगी मोबाइल फोनों को रजिस्टर कानूनगो कार्यालय में जमा कराने की मांग की है। बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से साल 2019 में लेखपालों को साल 2017 मॉडल के मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए थे। जो वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं। इन मोबाइल फोनों को प्रांतीय संगठन के निर्देश पर तहसील के रजिस्ट्रार कानून को कार्यालय में जमा करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिससे भविष्य में इनके खोने, खराब होने की संभावना के चलते लेखपाल दंडात्मक एवं उत्पीड़न की आशंका से चिंता मुक्त हो सकें।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ताराचंद चौहान, सचिव प्रवीण नगर, अमरेश दत्त शर्मा, अरुण कुमार, रीना, अशोक कुमार, राकेश विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें