चांदपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखे गए।
राष्ट्रीय लोकदल किसान संदेश अभियान के तहत जिलाध्यक्ष नागेंद्र पवार की अध्यक्षता व डॉ. विपिन तोमर के संचालन में बैठक हुई। वक्ताओं ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि नया सत्र शुरू हुए कितना समय निकल जाने के बाद भी अभी तक सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। वक्ताओं ने किसान मजदूर के आपस में मिल जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखवाए गए। पत्र डाक द्वारा मुख्यमंत्री को भेजकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, छतरपाल सिंह, कुलदीप चिकारा, पंकज चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, अनुराग मलिक, शीशपाल राठी, इरफानुद्दीन, सुरेंद्र निंदना, सुरेंद्र प्रधान, समरपाल सिंह, नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह मीणा, अरविंद कुमार, रघुवीर सिंह, प्रीतम सिंह, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।