फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मुख्यमंत्री से गेंहू खरीद 30 जून तक करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस जून तक गेहूं खरीद जारी रखने की मांग
विज्ञापन

चांदपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लिए तहसीलदार को एक ज्ञापन देकर गेहूं खरीद 30 जून तक कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सुनील कुमार को दिया। ज्ञापन में कहा कि इस साल गेहूं खरीद 15 जून को बंद की जा रही है। जबकि पिछले वर्षों में गेहूं की खरीद 30 जून तक होती आई है। किसानों के सामने कोरोना महामारी, बारिश के कारण फसल का देर से कटना व उठना आदि अनेक समस्याएं रही हैं। बाजार में गेहूं का मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से भारी हानि होती है। गेहूं क्रय केंद्र समय पूर्व बंद हो जाते हैं तो किसान यह गेहूं 1200-1300 रुपये क्विंटल बेचने को मजबूर होंगे। किसान हित में गेहूं खरीद 30 जून तक किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी, राकेश प्रधान, रोहिताश राठी, महेंद्र सिंह, मास्टर हुकुम सिंह, इरशाद सैफी, नदीम, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें