फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरुल्लापुर से पूरनपुर गढ़ी तक सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरुल्लापुर से पूरनपुर गढ़ी तक सड़क बनाने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू (भानु) ने बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए ग्राम खैरुल्लापुर से पूरनपुर गढ़ी तक सड़क बनवाने की मांग की है।
भाकियू (भानू) के मंडल अध्यक्ष चौ.राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम खैरुल्लापुर में एक बैठक आयोजित की गई। यूनियन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में मालन नदी में पानी का बहाव अधिक रहता है। जिस कारण गांव खैरुल्लापुर के ग्रामीणों की खेती को बहुत नुकसान होता है। ग्रामीणों की जमीन नदी के कटाव में बह जाती है। ग्रामीणों ने काली माता मंदिर वाले पुल से खैरुल्लापुर देवता वाले बाग तक पक्का तटबंध बनाने और ग्राम खैरूल्लापुर से पूरनपुर गढ़ी तक पक्की सड़क बनाने की मांग की है। बैठक में योगेश, समर सिंह, मुनेश, रामसिंह, रतिराम, लोकेंद्र ठाकुर, दीपक सैनी, बाबूराम भारती, आशापाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें