फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आवास के नए लाभार्थियों की सूची पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस की ओर से डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया। जिसमें उन्होंने डूडा द्वारा जारी नए लाभार्थियों की सूची पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशीराम कॉलोनी में योजना के तहत अपात्र लाभार्थियों के छोड़े गए आवास में वर्तमान समय में आवास विहीन परिवार रह रहे हैं। इनका अपना निजी मकान नहीं है। अगर इन परिवारों को बेघर किया गया तो उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने शहर लेखपाल पर आधी अधूरी जांच करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि लेखपाल की जांच के आधार पर डूडा विभाग ने 90 नए लाभार्थियों की सूची जारी की है। जिसमें अधिकतर लाभार्थी अपात्र की श्रेणी में है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी लाभ ले चुके हैं। उन्होंने इस सूची पर रोक लगाने, काशीराम आवास में रह रहे आवास विहीन परिवारों को ये आवास आवंटित करने की मांग की। इस मौके पर सवाना, आसमा, सोनू सैनी, अयूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें