फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से परिजनों को वापस लाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक से परिजनों को वापस लाने की मांग
विज्ञापन

हल्दौर। हल्द्वानी में हल्दौर के करीब डेढ़ दर्जन कारीगर लॉकडाउन में फंसे हैं। बेरोजगार कारीगरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक से अपने परिजनों की घर वापसी कराए जाने की मांग की है। मोहल्ला खेड़ा के अनेक लोग उत्तराखंड राज्य के जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी में विभिन्न विवाह मंडपों में भोजन बनाने समेत अनेक कार्य करते हैं। कोविड 19 से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। राकेश देवी, कविता, मुन्नी, नीतू, उषा देवी आदि महिलाओं का कहना है कि उनके परिजन लॉकडाउन में बेरोजगार हो गए हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने नहटौर विधायक ओमकुमार से अपने परिजनों की घर वापसी की पत्र भेजकर गुहार लगाई है। विधायक ओमकुमार ने इस संबंध से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें