स्कूल फीस माफ करने की मांग
नगीना। समाजसेवी शेख परवेज पाशी के नेतृत्व में युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लॉकडाउन की अवधि में स्कूलों की फीस माफ कराने की मांग की है।
सोमवार को एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को जिलाधिकारी के नाम संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा कि लॉकडाउन के चलते करीब तीन माह से पूरे देश की आर्थिक गतिविधियां थमी हुई हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ सभी शिक्षण संस्थाएं भी बंद हैं। ऐसी परिस्थिति में भी स्कूलों द्वारा छुट्टी के समय की तीन माह की फीस वसूलने के लिए छात्र छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा जा रहा है। उन्होंने अप्रैल, मई, जून की फीस माफ करने का आदेश देने की मांग की। इस मौके पर तलत मंसूरी, दानिश अंसारी, अजहर, युवा बसपा नेता आरिफ मलिक, विकास मल्होत्रा मौजूद रहे।