ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने की मांग
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन ने डीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर सिकंदरपुर बसी स्थित ऑक्सीजन रीफिल सेंटर शुरू कराने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र और महासचिव फहीम अहमद ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ऑक्सीजन गैस की किल्लत से हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में सिकंदरपुर बसी स्थित हर्ष गोयल ऑक्सीजन गैस प्रतिष्ठान को जनहित में संचालित करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने ऑक्सीजन गैस रीफिल सेंटर शुरू करने में स्वास्थ्य विभाग और औषधि निरीक्षक की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए सिकंदरपुर बसी ऑक्सीजन रिफिल सेंटर शुरू नहीं किया जाता है तो अधिवक्ताओं को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। संवाद