फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन गुर्जरों के चरान परमिट बहाल करने की मांग, किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- अन्नदाता किसान यूनियन ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की अनेक मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। किसान नेताओं देर शाम तक डीएफओ को धरनास्थल पर बुलाने पर अड़े रहे।
अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौ. रोहिताश, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप मोर, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सरदार जसविंदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का कहना था कि वन गुर्जरों की समस्याओं के निस्तारण की मांग वन विभाग से कर चुके हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। किसान नेताओं ने वन विभाग के अधिकारियों से वन गुर्जरों के निरस्त चरान परमिट को पुन: बहाल करने की मांग की गई। किसान नेता डीएफओ आशुतोष पांडे को धरनास्थल पर बुलाने पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एसडीओ राकेश कुमार, वन रेंज अधिकारी राम मुसाफिर यादव को किसानों ने अपने बीच बैठाकर समस्याएं बताईं। किसानों का धरना देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में मंडल अध्यक्ष शमशाद गुर्जर, मो. रफी, इरफान, सरदार गुरपेज, आलमगीर, उस्मानी, चौधरी सुखविंदर सिंह, जितेंद्र हुड्डा, शमशाद हुसैन, रामोद कुमार, रामपाल सिंह, नरपाल सिंह, जगबीर सिंह, जाकिर अहमद, राजवीर चौधरी, परवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें