फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का दाम 500 रुपये करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का दाम 500 रुपये करने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू ने पेराई सत्र 2022-23 में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह और प्रांतीय सचिव ठा. गजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। गन्ना फसल किसानों की आय का मुख्य साधन है। किसानों को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए प्रदेश सरकार को गन्ने का मूल्य करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। बलराम सिंह ने कहा कि नजीबाबाद क्षेत्र के किसानों को अभी तक पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया गया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसान नेताओं ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से गन्ने का दाम बढ़ाने के साथ नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें