फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में वाहन देने की बाध्यता से मुक्ति की मांग

विज्ञापन
नजीबाबाद में स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि एसडीएम को ज्ञापन सौंपते। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चुनाव में वाहन देने की बाध्यता से मुक्ति की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने चुनाव प्रक्रिया में स्कूल वाहन उपलब्ध कराने की बाध्यता से स्कूलों को मुक्त करने की मांग की।
स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मित्तल, मंत्री सुनील चंदोला के नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम परमानंद झा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया के लिए स्कूल वाहन न लिए जाने की अपील की। स्कूल संचालकों का कहना है कि कोविड संक्रमण 2020 के आरंभ से शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। स्कूल वाहन खड़े हैं। वाहनों के फिटनेस और इंश्योरेंस नहीं हैं। वाहन चालक भी काफी समय से उपलब्ध नहीं हैं। वाहन पूरी तरह निष्प्रयोज्य हैं। एसडीएम ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विवशता को देखते हुए स्कूल संचालकों से वाहन उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने को कहा। स्कूल संचालकों के प्रतिनिधिमंडल में डा.एसके जौहर, रमाकांत वालिया, नीरज जैन, पारसनाथ जैन, कुलदीप कुमार, विनय कौशिक, रेणु शर्मा, अनिल चौहान, वैभव जैन, दीपक जैन, एम अकरम खां, केपी सिंह, डा.दिनेश शर्मा सहित अनेक स्कूल प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें