धामपुर के चाकरपुर में टूटी पुलिया
- फोटो : DHAMPUR
टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग
बिजनौर, धामपुर। नहटौर विधान सभा क्षेत्र के गांव चाकरपुर में दो तालाबों के बीच स्थित पुलिया पिछले दो साल से टूटी है। पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें गन्ने की आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। आरोप है कि उनके द्वारा कई बार टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। सुनील कुमार, हेतराम, बाबूराम, महावीर सिंह, अतुल कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, जगदेव सिंह, मुरारी सिंह, लेखराज सिंह, जयदेव सिंह का कहना है कि गांव से पूरब की तरफ दो तालाबों के बीच पुलिया बनी है। यह पुलिया कई साल से टूूूटी है। किसानों का गन्ना आपूर्ति करने का एकमात्र यही रास्ता है। इस टूटे मार्ग से गन्ने की आपूर्ति करने में उन्हें भारी परेशानी हो रही है। विधायक ओमकुमार से जल्द ही टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।