फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सेंटर परिवर्तन की मांग, किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव कड़ापुर में रालोद व क्षेत्रीय किसानों द्वारा दो गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने को लेकर बुधवार को 24वें दिन बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहा। रालोद किसान प्रकोष्ठ के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष छोटन सिंह, अंकुल कुमार, चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रतिपाल सिंह, रोहित कुमार आदि किसानों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया। मांग पत्र में बताया कि दोनों गांव के किसान 24 दिन से गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन कराए जाने को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मांग शीघ्र नहीं कराएं जाने पर 29 नवंबर को किसानों द्वारा भूख हड़ताल शुरु करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर कोमन सिंह, रघुनाथ सिंह, धीर सिंह, संदीप चौधरी, अरविंद कुमार, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें