फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन के पति व देवर पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरपर्सन के पति व देवर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर के वार्ड नंबर 16 के सभासद अमन सक्सेना ने कहा कि बिजनौर नगर पालिका में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी हो रही है। जिला स्तर पर कुछ अधिकारी व नेताओं का संरक्षण मिलने के कारण चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी व देवर इमरान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि लखनऊ में रुखसाना परवीन के आयु वाले प्रकरण में उन्हीं के प्रयासों से शासन द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। इस संबंध में डीएम कार्यालय में भी जांच के आदेश आए हैं। सभासदों से मारपीट की जांच भी शासन द्वारा भेजी गई है, लेकिन अफसरों ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि शमशाद अंसारी व इमरान अंसारी सीएए के विरोध में हुए बलवे में नामजद हैं तथा उन पर कई और मुकदमे भी चल रहे हैं। उन्होंने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भी पूरे मामले से अवगत कराया है। वहीं शमशाद अंसारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें