फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंग नहर में गंदगी डालने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग नहर में गंदगी डालने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू भानु ने पूर्वी गंग नहर में गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सुखवेंद्र सिंह, जिला महासचिव कुलदीप मोर के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कुलदीप मोर ने कहा कि नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग स्थित क्रेशर का केमिकल युक्त पानी पूर्वी गंग नहर में डाला जा रहा है, जिससे नहर का पानी दूषित हो रहा है और मछलियां मर रही हैं। गंगनहर का पानी दूषित होने से किसानों की फसलों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पूर्वी गंग नहर में गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने नहर पटरी मार्ग से ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद कराने, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वन गुर्जरों का शोषण बंद कराने, गांव सरवनपुर से खाईखेड़ी जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने सहित कई मांगों का ज्ञापन एसडीएम विजय वर्धन तोमर को सौंपा। बैठक में जिलामंत्री जितेंद्र हुड्डा, रामोद कुमार, प्रमोद कुमार, कर्मवीर सिंह, अमित चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, बरकत अली, जाकिर हुसैन, इसरार अहमद, महीपाल सिंह, गुलाम रसूल, नितिन कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें