फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिल्ली के कलवा ने जीता कुश्ती का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कलवा ने जीता कुश्ती का मुकाबला
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। चौ. प्यारे सिंह की स्मृति में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन नामचीन पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दिल्ली के पहलवान कलवा गुर्जर ने सहारनपुर के पहलवान शादाब को हराकर कुश्ती का फाइनल मुकाबला जीता।
नांगलसोती के गांव चमरौला में दूसरे दिन ओपन टाइटल मुकाबले के लिए 11 पहलवानों ने अपने नाम दिए। पहले राउंड में कुश्ती का पहला मुकाबला पानीपत के गय्यूर पहलवान और हरियाणा के मोनू पहलवान के बीच हुआ। कुश्ती मुकाबले का शुभारंभ नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, अरुण कुमार ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। गय्यूर पहलवान ने मोनू को चित करके मुकाबला जीत लिया। इसके बाद बागपत के अर्जुन पहलवान ने लौहारी के गौरव पहलवान, दिल्ली के भारत केसरी पहलवान कलवा गुर्जर ने उत्तर प्रदेश केसरी के पहलवान संदीप को, सहारनपुर के पहलवान शादाब ने बागपत के निखिल को, पानीपत के पहलवान मंदीप ने हरियाणा के सचिन को चित किया। मोहित पहलवान ने वाई के आधार पर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड में अर्जुन ने हरियाणा के मंदीप को, शादाब पहलवान ने गय्यूर को, कलवा गुर्जर ने मोहित को चित कर मुकाबला जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में कलवा गुर्जर ने अर्जुन को चित करके और शादाब पहलवान ने वाई के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया। सहारनपुर के शादाब को हराकर दिल्ली के कलवा गुर्जर ने कुश्ती का खिताब अपने नाम किया। अतिथियों ने कलवा गुर्जर को 21 हजार रुपये व एक पीतल की गदा और उपविजेता शादाब को दस हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया। रेफरी (निर्णायक) मुजफ्फरनगर के अनुज पहलवान और बिजनौर के संजीव पहलवान की देखरेख में सभी मुकाबले हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें