फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे 74 की बदहाली से लोगों का जीना मुहाल

विज्ञापन
धामपुर में बदहाल पड़ा हाईवे 74। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
हाईवे 74 की बदहाली से लोगों का जीना मुहाल
विज्ञापन

धामपुर। लोगों ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि सरकार की उपेक्षा के कारण नगर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल है। यहां तक कि हाईवे 74 की बदहाली से लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। हाईवे 74 गड्ढे ही गड्ढे हैं।। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में उठाने को विवश होना पड़ रहा है। आरोप है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार, गौरव कुमार का कहना है कि हाईवे की बदहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार डीएम से शिकायत की। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है। मरम्मत करने की बजाय गड्ढों को भरने की खानापूर्ति कर लीपापोती का काम दो दिन पहले ही शुरू किया है। लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हो रहा है।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह संबंधित विभाग के अफसरों से वार्ता कर बदहाल मार्गों की मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें