फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - आईटीआई में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित

Thu, 27 Jul 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चयनित अभ्यर्थी 28 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रवेश लेना करें सुनिश्चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम कट ऑफ जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी 28 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।
जनपद में संचालित समस्त आईटीआई में अगस्त 2023 से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। उनका प्रथम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों के चयन की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि समस्त चयनित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, उनकी एक-एक प्रमाणित फोटो प्रति, दो फोटो तथा निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित आईटीआई में तीन अगस्त तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय आईटीआई अफजलगढ़ के प्रवेश राजकीय आईटीआई बिजनौर में ही किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होकर तीन अगस्त तक निरंतर चलेगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यदि किसी छात्र को कोई जानकारी लेने है, तो वह राजकीय आईटीआई के प्रधान सहायक राकेश शर्मा से व उनके फोन नंबर संपर्क करें। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। चयनित अभ्यर्थी इस अवधि में आने वाले अवकाश में भी प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें