फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया गया। किसानों को भुगतान दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान नहीं कर रही हैं। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस का भी चीनी मिलों को डर नहीं है। बिजनौर चीनी मिल ने फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं दिया है। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार भुगतान कराने में विफल है और किसानों की आरसी काटकर उनका शोषण किया जा रहा है। जल्दी ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा और किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान हाजी शकील अहमद, संजीव राठी, नरेश कुमार, हरपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें