फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव बीवीपुरा गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। गांव बीवीपुरा निवासी व्यक्ति ने चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बास्टा क्षेत्र के गांव बीबीपुरा निवासी आकाश पुत्र महावीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जानकी नौ माह की गर्भवती थी। सोमवार को पेट में दर्द होने पर उसे गांव बीबीपुरा के ही चिकित्सक को दिखाया था। डाॅक्टर ने पूरी जिम्मेदारी लेते हुए इलाज करने की बात कही थी। चिकित्सक ने कुछ इंजेक्शन अपने क्लीनिक पर ही लगाए। कहा कि और इंजेक्शन तुम्हारे घर पर आकर भी लगा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे चिकित्सक उनके घर आया और जैसे ही उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया तो वह तड़पने लगी। चिकित्सक दुकान से दूसरे इंजेक्शन लेकर आने का बहाना बनाकर भाग गया। इसी दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टर को बुलाने गए तो वह क्लीनिक पर ताला डालकर फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें