फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निमोनिया से हाथी के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। हाथीशाला में हाथी के नन्हे बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगान्थ नायक ने बताया कि हाथी का यह बच्चा बाघ के हमले में घायल हो गया था। उसे 31 अक्तूबर को कालागढ़ में लाया गया था। उसके पैर और कंधे में चोट थी। उसके घाव में मवाद पड़ गया था। संभवत: उसे निमोनिया रहा होगा। उपचार डॉ दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में किया जा रहा था। रविवार की रात्रि में अचानक उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। नियमानुसार हाथी के बच्चे का शव विच्छेदन किया गया। विसरा और आंतरिक अंगों के सैम्पल को परीक्षण के लिए बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए है। बच्चे की आयु दो माह थी। उसके शव को कालागढ़ की हाथीशाला में ही दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें