ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
धामपुर। सरकड़ा चकराजमल के पास अप लाइन पर गांव के ही विजयपाल सिंह (55) पुत्र प्रेमा सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। किसी समय अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त गांव के ही विजयपाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।