फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। गांव खलीउल्लाहपुर उर्फ खिरनी निवासी मदन (35) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को मदन के परिवार में एक बच्चे का जन्मदिन था। वहां पर पूरे परिवार की दावत थी। दावत खाने के बाद रात करीब नौ बजे वह गांव में टहलने निकल गया। रात करीब 11 बजे किसी ने उसके फोन से घर पर कॉल की और बताया कि गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के नीचे करंट से झुलसा एक युवक पड़ा हुआ है। फोन सुनते ही परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मदन हलवाई का काम किया करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें