नजीबाबाद में मृत मिला वन्य जीव फिशिंग कैट।
- फोटो : NAZIBABAD
सरवनपुर में मृत मिली फिशिंग कैट
नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर नहर क्षेत्र में बिजनौर वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला को मृत गुलदार पड़े होने की सूचना मिली। डीएफओ ने क्षेत्र सामाजिक वानिकी होने के कारण तत्काल सूचना दी। सामाजिक वानिकी के रेंज अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में वन दरोगा शंकर नाथ गोस्वामी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच करने पर रेंज अधिकारी ने बताया कि मृत मिला जीव करीब तीन वर्ष आयु की वयस्क मादा फिशिंग कैट थी। पोस्टमार्टम के बाद मृत मिली फिशिंग कैट को वन कर्मियों ने जंगल क्षेत्र में सुरक्षित दफन कर दिया गया।