फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - कौड़िया वन रेंज के कंडरावाली क्षेत्र में मिला मृत हाथी

Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएफओ के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन

फोटो - 16एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद क्षेत्र में गांव कंडरावाली क्षेत्र में वयस्क नर हाथी मृत मिला। डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच की।
कौड़िया वन रेंज के कंडरावाली जंगल में गेहूं के खेत के निकट एक हाथी मृत मिला। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बाठ और ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला, वन रेंजर राम मुसाफिर यादव, डिप्टी रेंजर मनीष कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर हाथी को देखा। हाथी के एक-दो दिन पूर्व मरने की प्रथम दृष्टया संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

हाथी के शरीर पर कोई घाव आदि के निशान न होने पर वन अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने की बात कही। वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों की टीम से कराने की व्यवस्था की है। आरवीआई बरेली से भी टीम घटनास्थल पहुंच रही है।
विज्ञापन

वन विभाग अधिकारियों ने मृत पाए गए हाथी की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष होने का अनुमान व्यक्त किया है। वन क्षेत्राधिकारी राम मुसाफिर यादव ने कहा कि हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं। शरीर पर भी कोई घाव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें