फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छाछरी मोड़ - उलेढ़ा में क्रेशर के पास मिला ज्वालापुर के युवक का शव

Wed, 10 May 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार के लिए खास
विज्ञापन

- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टूटा हुआ मिला युवक का मोबाइल फोन
सवाद न्यूज एजेंसी
छाछरी मोड़ (बिजनौर)। गांव उलेढ़ा में मंगलवार की रात्रि में पुराने क्रेशर के चांदपुर बिजनौर मार्ग पर एक शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया। शव ज्वालापुर के वाजिद का है। उसका मोबाइल टूटा हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि में कोशिंदर पुत्र बाबूराम निवासी मुंढाल गांव झाल से शादी से वापस आ रहे थे तो उन्हें चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर पुराने क्रेशर के पास उलेढ़ा तिराहे पर एक शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना उन्होंने थाने में दी। तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। घटनास्थल पर मृतक के टूटे मोबाइल से सिम बदलकर दूसरे मोबाइल में डाला तो उस पर फोन करने वाले व्यक्ति को थाने के द्वारा सूचना दी गई। इसके बाद थाना गए साहिल पुत्र शमीम निवासी इक्कड़ खुर्द कस्बा ज्वालापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार ने फोटो और कपड़े देखकर बताया कि मृतक वाजिद पुत्र जमील उम्र 22 वर्ष निवासी इक्कड़ खुर्द कस्बा ज्वालापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार का का रहने वाला मेरा दोस्त है। हम दोनों मुबारकपुर कोल्हू पर काम करते हैं, रविवार कल शाम घर के लिए कह कर गया था। अब पुलिस के द्वारा इसके एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर हम यहां पहुंचे। मृतक के दोस्त साहिल के द्वारा ही परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें