फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर पटरी पर पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 13 Feb 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज दारानगर। विदुर कुटी के पास मध्य गंगा नहर पटरी पर एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को नहर पटरी पर मिले शव कि शिनाख्त काजीपाड़ा बिजनौर निवासी आरिस (25) पुत्र यूनुस के रूप में हुई। बताया गया कि आरिश अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक लेकर रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम पुट्ठा के लिए घर से निकला था। जिसके शादी में नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गई। आरिश के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली शहर में दर्ज कराई थी।
सोमवार को नहर पटर पर शव पड़ा होने की सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरिश नशा करने का आदी था, एनडीपीएस के मामले में आरिश मुरादाबाद जेल पांच महीने बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही छूटकर आया था। मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह, गंज चौकी प्रभारी संदीप पवार, नरेश पाल सिंह तथा फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें