संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नजीबाबाद में तैनात एक रेल कर्मी का शव धामपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे से क्षतविक्षत अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि कर्मचारी की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है।
कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि स्योहारा थाने के गांव मघपुरी निवासी 29 वर्षीय पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश रेल विभाग नजीबाबाद में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। पवन का शव क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल के पास स्थित नदी के पुल के पास ट्रैक के निकट से बरामद हुआ। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।