फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र की नहर में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर के मोहल्ला चाहशीरी से लापता युवक का शव बुधवार को हीमपुर दीपा क्षेत्र की नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक की बहन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होने का इंतजार कर रही है।
बुधवार को सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पेंट की जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त सलीम (42) पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मोहल्ला चाहशीरी बी-24, बिजनौर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची बहन शबीना ने बताया कि सलीम सोमवार की दोपहर दो बजे घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने सलीम को फोन करके वाटर पार्क बुलाया था, जहां एक और व्यक्ति पहले ही मौजूद था। व्यक्ति ने सलीम को 50 हजार रुपये लौटाने का वादा किया था। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि मौत डूबने की वजह से हुई है या किसी अन्य वजह से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही पता चल सकेगा। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें