फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव बेरीखत्ता में गन्ने के खेत में मिला मादा गुलदार का शव

विज्ञापन
कादराबाद के गांव बैरीखत्ते में गन्ने के खेत में मिला गुलदार का शव।
विज्ञापन
उम्र दो साल, प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होना माना जा रहा
विज्ञापन

वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद (बिजनौर)। गांव बेरीखत्ता में मंगलवार को एक गन्ने के खेत में मादा गुलदार का शव पड़ा मिला। गुलदार की आयु करीब दो वर्ष आंकी गई है। प्रथम दृष्टया बीमारी को मौत का कारण मना जा रहा है। फिलहाल, वन विभाग ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की है।
वन विभाग की नगीना रेंज के गांव बेरीखत्ता निवासी गुरदेव पुत्र बलवंत ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके खेतों में मजदूर गन्ना छीलने गए थे। मजदूरों को खेत में गुलदार मृत अवस्था में दिखाई दिया। इसकी सूचना अफजलगढ़ पुलिस के साथ वन विभाग को भी दी गई।
विज्ञापन


रेंजर प्रदीप शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। बताया कि गुलदार मादा है, जिसकी आयु करीब दो वर्ष है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत बीमारी अथवा कमजोरी होना लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन



गन्ना छील रहे किसान पर गुलदार ने मारा छपट्टा
पैजनिया। पैजनिया ग्राम निवासी विनीत का नौकर मिट्ठू मंगलवार को उसके खेत पर गन्ना छीलने के लिए गया था। मिट्ठू ने बताया की जैसे ही वो ट्यूबवेल की कोठरी के नजदीक पहुंचा तो बैठे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। संयोगवश वह बच गया और ट्यूबवेल की कोठरी में घुस कर दरवाजा बंद लिया। खेत स्वामी को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों की भीड़ शोर मचाती हुए खेत पर पहुंची तो गुलदार ईख के खेतों में भाग गया। ग्रामीण विनीत त्यागी, कल्याण सिंह, धीरज, गौरव, नकुल आदि ने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी चांदपुर और वन विभाग को दी। उपजिलाधिकारी ने शीघ्र पिंजरा लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें