फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद का युवक नहर में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर निवासी युवक की उत्तराखंड के बहादराबाद में नहर में डूबने से मौत हो गई। दो दिन बाद युवक का शव मिला। नई बस्ती जाब्तागंज निवासी 28 वर्षीय इस्लाम पुत्र मोहम्मद यासीन मजदूरी के लिए बहादराबाद (हरिद्वार) गया था। बताया जाता है कि नहाते समय दो दिन पूर्व वह नहर में डूब गया था। युवक का पता न लगने पर चेयरपर्सन के पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. ने डीएम हरिद्वार रवि शंकर और एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा से हरिद्वार की नहर का पानी रुकवाने के लिए संपर्क किया। नहर का पानी रोकने के प्रयास के चलते इस्लाम का शव गोताखोरों को मिल गया। हरिद्वार प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मजदूर पेशा परिवार के युवक की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें