फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,हत्या की आशंका
विज्ञापन

मंडावर। दयालवाला के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक रविवार की रात से गायब था। परिजनों ने हत्या के आशंका जताते हुए तहरीर दी है। ।
थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर निवासी महकार सिंह (20) रविवार की रात्रि से घर नहीं आया था। परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों ने सोमवार की शाम करीब छह बजे दयालवाला के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी पुलिस को दी। शव बकैन के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ था और उसकी पहचान महकार के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शर्ट पर खून के निशान लगे थ, साथ ही चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। महकार पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें