स्योहारा। पांच दिन से लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए भेज दिया।
गांव बजीरपुर एतमालि निवासी हिमांशु (16) पांच अक्तूबर को पिता मुकेश ने किसी बात पर फटकार दिया था। जिस पर हिमांशु घर से बिना बताये कहीं चला गया। काफी तलाश करने क़े बाद भी जब हिमांशु नहीं मिला तो मुकेश ने थाने में तहरीर देकर हिमांशु की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को सुबह गन्ने के खेत हिमांशु का शव देखने पर ग्राम वासियों ने इसकी सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद