मंडावर। गंगा में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना नांगलसोती के गांव तिसोतरा निवासी खेमचंद का पुत्र बंटी (18) शनिवार सुबह दस बजे गांव से लापता हो गया था। परिजनों ने बंटी को हर संभव जगह तलाशा व उसके दोस्तों से भी मालूम किया। लेकिन बंटी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला। शाम को बंटी का शव बालावाली घाट के पास गंगा में मिला। बंटी का शव मिलने पर आसपास के लोगों ने पहचान करके परिजनों को सूचित किया। बंटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।