फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। नूरपुर शहर के एक नाले में रविवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लग पाया कि उक्त व्यक्ति नूरपुर में भिक्षावृत्ति करता था। शनिवार को चांदपुर मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम के पास नाले से आ रही दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर रखा था। लोगों ने नाले में जमा गंदगी के ढेर में एक मानव कंकाल देखा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने चांदपुर तिराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई, जिसमें एक भिखारी भीख मांगते हुए दिखाई दिया। अधेड़ के कपड़ों की पहचान से शव उक्त भिखारी का होना माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब एक सप्ताह पूर्व का लग रहा है संभवतः ठंड के कारण करीब 50 वर्षीय भिखारी नाले में गिर गया, जिसके बाद वहां से निकल नहीं पाया। सीओ देश दीपक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें