हीमपुरदीपा के दयानंद जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाती प्रशिक्षिका।
- फोटो : BIJNOR
छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए
हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज में प्रशिक्षिका प्रशिक्षिका कुमारी विनीता ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस तरह से लड़कियों को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है। उन्होंने छात्राओं को करके दिखाया कि यदि कोई उनका हाथ या पीछे से बाल पकड़ता है तो उससे किस तरह से अपना हाथ व बाल छुड़ाकर दुश्मन पर प्रहार करना है। दुश्मन के शरीर पर अपने हाथ व पैर से कहां पर वार करना है जिससे वह परास्त हो जाए। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, अध्यापक अखिलेश कुमार, बिजेन्द्र सिंह, नीलम आदि मौजूद रही।